राजस्थान,(ARLive news)। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच शनिवार को चौंकाने वाला घटनाक्रम हुआ। अभी तक सरकार बचाने को लेकर कांग्रेस विधायक तो बाड़ेबंदी में थे ही, शनिवार को भाजपा ने भी विधायकों को बाड़ेबंदी में अहमदाबाद के फार्म हाउस में षिफ्ट कर दिया है।
प्राथमिक तौर पर आ रही सूचना के अनुसार अभी 20 विधायकों को षिफ्ट किया गया है और इसमें ज्यादातर विधायक मेवाड़ के शामिल हैं। कुछ विधायकों को पोरबंदर के एक होटल में ठहराए जाने की जानकारी आ रही है। 20 के अलावा कुछ और विधायकों को भी बाड़ेबंदी में षिफ्ट किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हमारे विधायकों पर कांग्रेस सरकार दबाव बना रही है, इसलिए ऐसा किया जा रहा है।
इन विधायकों को शिफ्ट किया है गुजरात के फार्महाउस में
जानकारी के अनुसार मेवाड़ से धर्मनारायण जोषी, फूल सिंह मीणा, अमृतलाल मीणा, बाबूलाल खराड़ी, गौतम मीणा सहित समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, पूराराम चौधरी, अर्जुनलाल जीनगर, गोपीचंद मीणा, कैलाष मीण, हरेन्द्र निनामा को गुजरात के एक फार्म हाउसें रखा गया है। रविवार को कुछ और भाजपा विधायक भी वहां पहुंचेंगे।

