Site iconSite icon AR Live News

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना संक्रमित

central state minister test corona positive 1central state minister test corona positive 1

जोधपुर (ARLive news)। जोधपुर शहर में कोरोना वायरस लगातार अपने पाँव पसारता जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर सामने आई। फिलहाल उन्हें जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि कैलाश चौधरी ने ट्वीट करके अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि बीती रात कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मेरे स्वास्थ्य परीक्षण के तहत कोरोना पॉज़िटिव की रिपोर्ट आई है। कृपया बीते कुछ दिनों में मुझसे सम्पर्क में आए सभी मित्रगण अपने परिजनों से दूरी बनाए रखें एवं अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांस लेने में थोड़ी तकलीफ के साथ बुखार है। मैं अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहा हूँ। आप सभी से निवेदन है कि परेशान न हो। अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर आप फोन कर सकते हैं।

Exit mobile version