Site iconSite icon AR Live News

अहमदाबाद: कोरोना अस्पताल के आईसीयू में आग, 8 मरीजों की मौत

ahmedabad fire in covid center hospital icu 8 patient diedahmedabad fire in covid center hospital icu 8 patient died

अहमदाबाद,(ARLive news)। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार सुबह को कोविड-19 अस्पताल में भीषण आग लग गई। इसके चलते आठ मरीजों की मौत हो गई, वहीं 40 मरीजों को बचा लिया गया। आग शहर के नवरंगपुरा इलाके में स्थित श्रेय अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में लगी। अस्पताल में आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि श्रेय अस्पताल में आग रात तीन बजे लगी। इसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियों और दस एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और स्थानीय मेयर से बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘अहमदाबाद के अस्पताल में लगी आग की घटना से दुख हुआ। परिजनों के प्रति संवेदनाएं। हादसे में घायल हुए लोग जल्द ठीक हों। मैंने स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और मेयर से बातचीत की है। प्रशासन प्रभावितों को हर संभव मदद प्रदान कर रहा है।

Exit mobile version