Site iconSite icon AR Live News

चंबल नदी पर बने पुल पर मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, दिल्ली-मुंबई रेल यातायात प्रभावित

goods train derail from rail track on chambal river bridgegoods train derail from rail track on chambal river bridge

कोटा, (ARLive news)। कोटा जंक्शन से कुछ ही दूर स्थित चंबल नदी पर बने रेल पुल पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। घटना के बाद से दिल्ली-मुंबई का रूट पूरी तरह से बंद हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा।

जानकारी के अनुसार मालगाड़ी कंटेनर लेकर दिल्ली की ओर से आ रही थी। इसी दौरान कोटा के की चंबल नदी पर बने पुल पर मालगाड़ी के दो डिब्बों के पहिये पटरी से उतर गए। इसके बाद रेल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया। घटना के बाद से दिल्ली-मुंबई का रूट पूरी तरह से बंद हो गया है।

रेल कर्मचारियों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। ताकि जल्दी ही दिल्ली-मुंबई रूट पर रेल यातायात सुचारू हो सके। रेलवे के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, जो कि घटना के कारणों का भी पता लगाने की कोशिश में लगे हैं।

Exit mobile version