Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में आज 32 कोरोना पॉजिटिव : खेरवाड़ा प्रोपर कस्बे में एक दिन में 7 संक्रमित

udaipur 32 new case test corona positive in udaipur 7 in proper kherwadaudaipur 32 new case test corona positive in udaipur 7 in proper kherwada

उदयपुर,(ARLive News)। उदयपुर जिले में आज सोमवार शाम तक 32 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 3 कोरोना वॉरियर हैं, बाकि 9 क्लोज कॉन्टेक्ट परर्सन हैं। 19 नए केस निकलना चिंताजनक बात है। उदयपुर में हर दिन नए केस की संख्या लगातार बढ़ रही है। भींडर प्रोपर कस्बे में फैले कोरोना संक्रमण और 90 प्रतिशत क्षेत्र में लगे लॉकडाउन के बाद खेरवाड़ा प्रोपर कस्बे में भी आज एक साथ 7 कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन अलर्ट हो गया है।

जिले में आज 3 कोरोना वॉरियर संक्रमित मिले हैं। इसमें भूपालपुरा यूपीएचसी के 1 डॉक्टर, एमबी हॉस्पिटल के 1 लैब टेक्नीशियन और जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल का 1 नर्सिंग स्टाफ के संक्रमित होने की पुष्टि हैं।

9 संक्रमित ऐसे हैं, जो पूर्व में मिले संक्रमित के क्लोज कॉन्टेक्ट में थे। इसमें 1 डोरे नगर सेवाश्रम, 1 सलोनी कांटा प्रतापनगर, 1 जयलक्ष्मी अपार्टमेंट भूपालपुरा, 1 मुखर्जी चौक घंटाघर, 3 मंगलम कॉम्पलैक्स शोभागपुरा, 2 रामद्वारा गली भूपालवाड़ी में संक्रमित मिले हैं।

19 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें इसमें 1 ब्राह्मणों का गुढ़ा मदार बड़गांव, 1 यूआईटी कॉलोनी प्रतापनगर, 2 आरके पुरम पेट्रोल पम्प के पीछे, 1 वार्ड नंबर 3 सलूंबर, 1 सज्जन नगर मल्लातलाई, 1 किषनपोल खांजीपीर, 7 खेरवाड़ा प्रोपर कस्बे में, 1 झरनों की सराय देबारी, 1 टेगोर नगर सेक्टर 4, 1 सौ फीट रोड सवीना, 1 खारोल कॉलोनी फतहपुरा, 1 आरबीएच कॉलोनी सेक्टर 14 में संक्रमित मिले हैं।

एक मुंबई से लौटा प्रवासी भी संक्रमित मिला है, जो सुखाड़िया सर्किल स्थित आर्ची होटल में ठहरा हुआ था।

Exit mobile version