Site iconSite icon AR Live News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा : उदयपुर से किसी को भी नहीं मिली इसमें जगह

rajasthan bjp president satish poonia announced state working committee of bjprajasthan bjp president satish poonia announced state working committee of bjp

जयपुर,(ARLive news)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने निर्वाचित होने के करीब 7 महीने बाद अपनी नयी टीम की घोषणा कर दी है। 25 पदाधिकारियों की यह प्रदेश कार्यकारिणी बनी है। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री, 1 मुख्य प्रवक्ता, 1 कोषाध्यक्ष 1 सह कोषाध्यक्ष और 1 कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

इसमें गौर करने वाली बात यह है कि उदयपुर जिले में भाजपा की मजबूत स्थिति होने के बावजूद प्रदेश कार्यकारिणी में उदयपुर के किसी भी जनप्रतिनिधि, एमपी, एमएलए या भाजपा पदाधिकारी को जगह नहीं मिली है। जबकि उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी को उपाध्यक्ष और राजसमंद सांसद दिया कुमारी को महामंत्री बनाया है।

इन 25 लोगों की है प्रदेश कार्यकारिणी

उपाध्यक्ष : सरदार अजय पाल सिंह, विधायक चंद्रकांता मेघवाल, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, पूर्व विधायक डॉ.अल्का सिंह गुर्जर, हेमराज मीणा, प्रसन्न मेहता, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

महामंत्री : विधायक मदन दिलावर, भजन लाल शर्मा, राजसमंद सांसद दिया कुमारी और पूर्व विधायक सुशील कटारा को महामंत्री बनाया गया है।

मंत्री : जितेंद्र गोठवाल, निवर्तमान युवा मोर्चा के अध्यक्ष अशोक सैनी, महेंद्र यादव, केके विश्नोई, श्रवण सिंह बगड़ी, मधु कुमावत, बिजेंद्र पूनियां, महेंद्र जाटव वंदना नोगिया को मंत्री बनाया है।

इसके अलावा चोमू विधायक रामलाल शर्मा को मुख्य प्रवक्ता बनाया है। वर्तमान कोषाध्यक्ष राजकुमार भूतड़ा को कोषाध्यक्ष और पंकज गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष राघव शर्मा को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

अनुशासन समिति में ये शामिल

इसके साथ ही अनुशासन समिति की भी घोषणा की गई है। जिसमें पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, वर्तमान राज्यसभा सांसद राजकुमार वर्मा और समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमारी को शामिल किया गया है।

Exit mobile version