Site iconSite icon AR Live News

पाक ने पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन: सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब, 1 जवान शहीद

pakistan violates ceasefire in poonch soldier martyredpakistan violates ceasefire in poonch soldier martyred

पुंछ,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार सुबह पाकिस्तान ने राजौरी सेक्टर में एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। सिपाही रोहिन कुमार दुश्मन की कायराना हरकत का जवाब देते हुए घायल हो गए। गोली लगने की वजह से उन्हें गंभीर चोट आई, जिसके बाद वो शहीद हो गए।

सिपाही रोहिन कुमार एक बहादुर, बेहद प्रेरित और एक ईमानदार सैनिक थे। उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा। इससे पहले बुधवार को भी पाकिस्तान ने उरी सेक्टर में सीजफायर तोड़ा था, जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान अल्ताफ हुसैन के रूप में की गई थी।

पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बिना किसी उकसावे के पाकिस्तानी सेना की तरफ से एलओसी पर भारतीय इलाकों में गोलीबारी की जा रही है।

Exit mobile version