Site iconSite icon AR Live News

मुख्यमंत्री गहलोत ने सत्र शुरू होने तक विधायकों को जैसलमेर शिफ्ट किया

rajasthan political crisis ashok gehlot mla shited to resort in jaisalmerrajasthan political crisis ashok gehlot mla shited to resort in jaisalmer

जयपुर, (ARLive news)। राजस्थान के सियासी संग्राम को 22वां दिन हो चुके हैं, और प्रतिदिन कुछ नया सामने आता है। पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने अपने सभी विधायकों को 13 जुलाई को जयपुर के पास फेयरमॉन्ट होटल में शिफ्ट कर दिया था। 19 दिन से सभी विधायक इसी होटल में ठहरे हुए थे। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधायकों को जयपुर के होटल से निकालकर प्लेन से जैसलमेर के लिए शिफ्ट करने का फैसला लिया।

अब आगामी दो सप्ताह यानि आज 31 जुलाई से 14 अगस्त तक सभी विधायक जैसलमेर के होटल में रहेंगे। बता दें कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र बुलाया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कांग्रेस और उनके समर्थक अन्य विधायकों को शुक्रवार को जैसलमेर चार्टर प्लेन से शिफ्ट किया। विधायक दोपहर करीब 12 बजे के होटल से निकलें। इसके बाद जयपुर एयरपोर्ट से सभी विधायक जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। विधायक 3 चार्टर प्लेन के जरिये जैसलमेर शिफ्ट पहुंचेंगे। पहली फ्लाइट से 53 विधायक जैसलमेर रवाना हुए। विधायकों को जैसलमेर के जेडब्लू मैरियट होटल में ठहराया जा रहा है। इसके साथ ही होटल सूर्यगढ़ में भी बुकिंग की गई है। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री भी विधायकों के साथ जैसलमेर रावण होगें।

Exit mobile version