Site iconSite icon AR Live News

जलदाय के फिल्टर प्लांट में हुआ क्लोरीन गैस रिसाव: घुटन होने पर लोगों ने घरों के खिड़की-दरवाजे बंद किए

chlorine gas leakage in filter plant of phed office udaipurchlorine gas leakage in filter plant of phed office udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। पीएचईडी (जलदाय विभाग) के पटेल सर्किल स्थित कार्यालय परिसर में पीछे की तरफ लगे फिल्टर प्लांट में शुक्रवार दोपहर अचानक सिलेंडर से क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। गैस लीकेज से क्षेत्रवासियों और परिसर में कर्मचारियों को दम घुटने जैसा एहसास हुआ तो इसका पता चला। सूचना पर पीएचईडी के अधिकारी, पुलिस, फायरबिग्रेड सहित विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची।

लोगों से घरों में रहने की अपील की

रिसाव बंद नहीं कर पाने के कारण रिहायशी क्षेत्र में क्लोरीन गैस फैल गयी, इस पर पीएचईडी के अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से घरों में रहने और दरवाजे, खिड़की बंद करने की अपील की और तबियत बिगड़ने जैसी स्थिति में तत्काल मौके पर तैनात टीम को सूचना के लिए कहा।

पीएचईडी के अधिषाशी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पानी के डिस्इंफेक्शन के लिए क्लोरीन गैस की सप्लाई की जाती है। जिस सिलेंडर से क्लोरीन गैस सप्लाई होती है, उसके वाल्व में तकनीकी खराबी आने से अचानक रिसाव शुरू हो गया। स्टाफ ने वाल्व को बंद करने का प्रयास किया, लेकिन वह बंद नहीं हुआ। मौके पर पुलिस, फायरबिग्रेड की टीम, पीएचईडी के कर्मचारी मौजूद हैं। हम वाल्व बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। एक्सपर्ट की सलाह के लिए हिंदुस्तान जिंक से भी टीम को बुलाया है।

सिलेंडर में थोड़ी ही गैस थी

संजय कुमार ने बताया कि सिलेंडर में काफी गैस का उपयोग पहले किया जा चुका था। ऐसे में उसमें थोड़ी ही गैस थी, जिसका रिसाव हुआ है। वाल्व में क्या खराबी आयी है, इसकी जांच की जाएगी।

Exit mobile version