Site iconSite icon AR Live News

देश में कोरोना का नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में आए 52,000 से अधिक केस

corona new record in india 52000 test positive for covid19 in one daycorona new record in india 52000 test positive for covid19 in one day

नई दिल्ली,(ARLive news)। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश में संक्रमितों की संख्या 15.83 लाख के पार पहुंच गई है लेकिन इसके साथ ही शकून की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर में बेहद मामूली आंशिक उलटफेर जारी है तथा स्वस्थ मरीजों की संख्या अब 10 लाख से अधिक हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 15 लाख 83 हजार 792 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 34,968 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख 20 हजार 582 लोग ठीक भी हुए हैं। पांच लाख 28 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। यानि कि देश में अभी 33.35% एक्टिव केस हैं, 64.43% इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 2.20% लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,568,037), ब्राजील (2,555,518) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त करीब 5 लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में एक लाख 50 हजार संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा तीसरा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version