Site iconSite icon AR Live News

फ्लोर टेस्ट तक बाड़ेबंदी में ही रहेंगे विधायक: रक्षाबंधन होटल में ही मनेगी..!

ashok gehlot support mla will stay in fairmount hotel till assembly session floor testashok gehlot support mla will stay in fairmount hotel till assembly session floor test

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र के 21 दिन के नोटिस के अनुसार 14 अगस्त को विधानसभा सत्र बुलाने पर सहमति देने के बाद आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करने को लेकर बैठक की।

फेयरमाउंट होटल में विधायक दल की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विधायक फ्लोर टेस्ट तक होटल में ही ठहरेंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि विधायकों की रक्षाबंधन भी लगता है होटल फेयरमाउंट में ही मनने वाली है। इसके अलावा मंत्री कामकाम निपटाने के लिए सचिवालय जा सकते हैं।

इधर स्पीकर ने सचिन पालयट सहित 19 विधायकों को अयोग्यता के मामले में फिर से सुप्रीम कोर्ट में नई पिटीशन लगाई है।

Exit mobile version