Site iconSite icon AR Live News

डूंगरपुर में 13 साल की बच्ची के साथ घर में घुसकर किया दुष्कर्म

Dungarpur 13 year old girl raped by known in her house in dungarpurDungarpur 13 year old girl raped by known in her house in dungarpur

डूंगरपुर,(ARLive News)। जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आयी। बुधवार सुबह बच्ची घर पर बेहोश हालत में मिली। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में बनकोडा अस्पताल लेकर गए, वहां से उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया, जहां बच्ची का इलाज शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार दोवड़ा थाना क्षेत्र निवासी 13 साल की बच्ची अपने 3 भाई-बहनों के साथ बीती रात को घर पर अकेली थी। उसकी माँ पिता के साथ मायके गई हुई थी। बच्चे रात को खाना खाने के बाद सो गए। इसी दौरान आरोपी आधी रात को उसके घर आया और मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे गंभीर हालत में छोड़कर भाग गया। बुधवार सुबह जब पड़ोस की चाची उसके घर पंहुची तो भच्ची को बेसुध हालत में देखकर चौंक गई। उन्होंने बच्ची के भाई-बहनों से पूछा तो उन्होंने पूरी घटना बताई। जिसके बाद बच्ची को डूंगरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पंहुची और मामले में छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी उनके घर पर आता-जाता था, जिस कारण उनकी पहचान थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version