उदयपुर,(ARLive news)। सुखेर थाना क्षेत्र के सापेटिया स्थित पेसिफिक मार्बल ग्रेनाईट की फैक्ट्री में मंगलवार शाम अचानक आग लग गयी। फैक्ट्री में मार्बल के कैमिकल होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग देखकर वहां मौजूद लोग बाहर आ गए। गनीमत रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई, हालां कि लाखों रूपए के माल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
सूचना पर फायर बिग्रेड और पुलिस पहुंची। यह फैक्ट्री गीतांजलि ग्रुप की बतायी जा रही है तो नगर निगम की दमकलों सहित गीतांजलि की फायर फाइटर की टीम भी वहां आग बुझाने में लग गयी। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की 8 से 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
सुखेर थानाधिकारी दुर्गाप्रसाद दाधीच ने बताया कि सापेटिया स्थित पेसिफिक मार्बल एंड ग्रेनाइट फैक्ट्री में आग लगने की सूचना आयी थी। यह गीतांजलि ग्रुप की फैक्ट्री है। आग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी थी। आग काफी विकराल थी। फिर भीं नगर निगम की फायर बिग्रेड की टीम और गीतांजलि ग्रुप के फायर फाइटर्स की टीम ने काफी मशक्कत के बाद समय रहते करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री में भरे माल का कितना नुकसान हुआ हो, इसकी रिपोर्ट नहीं आयी है।

