Site iconSite icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, 2 आतंकी किए ढेर

2 terrorist killed by security forces in jammu kashmir2 terrorist killed by security forces in jammu kashmir

श्रीनगर,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं। आर्मी और पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और स्थानीय लोगों से घरों के अंदर ही रहने की अपील की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रणबीरगढ़ इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशिष्ट सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने बल पर गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर हो गए। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है और इस संबंध में और ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है।

Exit mobile version