Site iconSite icon AR Live News

सुप्रीम का गहलोत को झटका: कहा विधायकों की अर्जी पर फैसला सुनाने से हाईकोर्ट को नहीं रोकेंगे

rajasthan political crisis supreme court said he will not stop high court for hearing on pilot with 19 mla petitionrajasthan political crisis supreme court said he will not stop high court for hearing on pilot with 19 mla petition

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बची सुप्रीम कोर्ट ने सचिन पायलट सहित 19 विधायकों के आयोग्यता के नोटिस के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट की सुनवायी रोकने के मामले में गुरूवार को सुनवायी की और कहा कि वे हाईकोर्ट को सुनवायी करने से नहीं रोकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा हाईकोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। लोकतंत्र में असहमति को दबाया नहीं जा सकता है। इस मामले में अब अगली सुनवायी सोमवार को होगी।

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोषी की ओर से पायलट सहित 19 विधायकों के दिए गए आयोग्यता के नोटिस के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में हो रही सुनवायी रोकने के लिए बुधवार को याचिका दायर की गयी थी। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब सभी निगाहें कल आने वाले हाईकोर्ट के आदेश पर टिकी हुई हैं।

Exit mobile version