Site icon AR Live News

राजस्थान में आज 886 कोरोना संक्रमित: जोधपुर में हर दिन टूट रहे कोरोना के रिकॉर्ड

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज 886 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पिछले 15 दिनों की तरह आज फिर जोधपुर में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों का रिकॉर्ड टूटा है। आज जोधपुर में 243 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में आज 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। अभी तक कुल 33220 संक्रमित हो गए हैं और इनमें 22905 एक्टिव केस हैं।

आज सर्वाधिक संक्रमित जोधपुर में 243 मिलने के बाद अलवर में 133, जयपुर में 95, पाली में 54, अजमेर में 43, सीकर में 42, कोटा-बीकानेर में 41-41, भरतपुर में 36, नागौर में 28 संक्रमित पाए गए हैं।

उदयपुर में आज 11 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें 3 कोरोना वॉरियर एमबी हॉस्पिटल के 1 डॉक्टर और 1 नर्सिंग स्टाफ हैं और पीएमसीएच के 1 नर्सिंग स्टाफ है। 1 उत्तराखंड से लौटा प्रवासी है। 1 नया केस रोषनलाल पब्लिक स्कूल के पास मोगरवाड़ी, 1 नया केस सर्वऋतु विलास उदियापोल, 1 गोगला झाड़ोल, एक रवालियों का खुर्द गोगुंदा और 1 माजावाड़ी गोगुंदा में संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 1 संक्रमित पीएमसीएम और 1 मरीज जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में भर्ती था, जिसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

Exit mobile version