Site iconSite icon AR Live News

सरपंच और उसका भाई जीओ-टेक के ठेकेदार से 1.11 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

banswada bari panchayat sarpanch arrested by acb with bribe moneybanswada bari panchayat sarpanch arrested by acb with bribe money

उदयपुर/बांसवाड़ा(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर टीम ने मंगलवार को बांसवाड़ा में बारी ग्राम पंचायत के सरपंच बहादुर मईडा और उसके छोटे भाई मुकेश मईडा को 1 लाख 11 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सरपंच ने मुंबई की कंपनी जीओ टेक सर्विस के ठेकेदार से 3.50 करोड़ के वर्क ऑर्डर का 8 प्रतिशत के अनुसार 28 लाख रूपए रिश्वत की मांग की थी।

एडि.एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि मुंबई की कंपनी जिओ टेक्निकल सर्विस के ठेकेदार रामपाल ने एसीबी कार्यालय आकर शिकायत की थी, कि माही बांसवाड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट में सॉइल इंवेस्टिगेशन वर्क में प्रोजेक्ट साइट पर काम करने की एवज में डरा-धमका कर सरपंच बहादुर मईडा और उसका भाई मुकेश 28 लाख रूपए रिश्वत मांग रहे हैं। 28 लाख रूपए वे 3.50 करोड़ रूप्ए के कॉन्ट्रेक्ट का 8% कमीशन के अनुसार मांग कर रहे हैं और काम शुरू करने से पहले 1 लाख 11 हजार रूपए बतौर टोकन राशि देने का दबाव बना रहे हैं। परिवादी ने बताया कि दस प्रतिशत के अनुसार 35 लाख रूप्ए मांगे थे, लेकिन फिर 8 प्रतिश पर तैयार हुए थे।

मांगे थे 10 प्रतिशत के अनुसार 35 लाख फिर 8 प्रतिशत पर तैयार हुए

परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने सत्यापन किया तो रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज मंगलवार को एसीबी टीम बांसवाड़ा पहुंची। आरोपी सरपंच बहादुर और उसके भाई मुकेश ने परिवादी को रिश्वत राशि लेकर बांसवाड़ा चौराहे के पास ही बुलाया था। परिवादी सरपंच के बताए हुए स्थान पर रिश्वत राशि लेकर पहुंचा। वहां सरपंच बहादुर और मुकेश ने परिवादी से रिश्वत राशि ली, इसी दौरान एसीबी ने दबिश देकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सरपंच बहादुर का भाई मुकेश भी बांसवाड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छोटी सरवन में मेल नर्स कम्पाउंडर है।

यह कार्यवाही एडिएसपी सुधीर जोशी के नेतृत्व में निरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह चूंडावत ने निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल रमेश चन्द्र, कांस्टेबल दलपत सिंह, लाल सिंह, भरत सिंह, करण सिंह और टीकाराम की टीम के साथ की है।  

Exit mobile version