Site iconSite icon AR Live News

MLSU में अमेरिका सिंह और ट्राइबल यूनिवर्सिटी में आईवी त्रिवेदी नए कुलपति नियुक्त

MLSU NEW VC PROF AMERICA SINGH OR TRIBAL UNIVERSITY NEW VC PROF IV TRIVEDIMLSU NEW VC PROF AMERICA SINGH OR TRIBAL UNIVERSITY NEW VC PROF IV TRIVEDI

जयपुर,(ARLive news)। मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) उदयपुर और गोविंद गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा को उनके नए कुलपति मिले हैं। प्रो. अमेरिका सिंह को मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी (MLSU) का कुलपति (vice chancellor) नियुक्त किया गया है, वहीं एमएलएसयू के पूर्व कुलपति रह चुके प्रो. आईवी त्रिवेदी को ट्राइबल यूनिवर्सिटी का कुलपति (VC) नियुक्त किया है।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को आदेश जारी कर राज्य के दो राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की है। मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर के नए कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह अब तक इंस्टीट्यूट ऑफ इंजिनियरिंग एण्ड टेक्नोलोजी, लखनऊ के डीन पद पर थे। अब वे एमएलएसयू के वाइस चांसलर का पद संभालेंगे।

सुखाडिया विश्वविद्यालय, उदयपुर के पूर्व कुलपति प्रोफेसर आई.वी.त्रिवेदी को गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाडा में कुलपति नियुक्त किया है।

Exit mobile version