जयपुर,(ARLive News)। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोमवार को 11 लाख का सोना जब्त करके तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार तस्कर सोना लेकर रियाद से फ्लाइट में जयपुर पहुंचा। कस्टम विभाग ने संदेह होने पर उससे पूछताछ की, जबाब से संतुष्ट नहीं होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 लाख रुपए की कीमत का 220 ग्राम सोना मिला, जिसे कस्टम विभाग की टीम ने जब्त किया है और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा तस्कर से पूछताछ की जा रही है। कस्टम विभाग को मामले में अन्य व्यापारियों के नाम भी सामने आने की संभावना है।

