Site iconSite icon AR Live News

एसीबी ने जसवंतपुरा टोल नाके के पास सहायक लेखा अधिकारी को 1.80 लाख रुपये के साथ पकड़ा

acb caught account officer with 1 lakh 80 thousands rupees near jaswantpura toll plazaacb caught account officer with 1 lakh 80 thousands rupees near jaswantpura toll plaza

जालोर (ARLive news)। जिले के जसवंतपुरा में टोल नाके के पास सिरोही एसीबी टीम ने शनिवार सुबह सामाजिक अंकेक्षण विभाग जोधपुर में कार्यरत  सहायक लेखा अधिकारी को 1 लाख 80 हजार रुपये की के साथ पकड़ा। साथ ही उसके पास से एक एलईडी टीवी, एक छत पंखा और राजकीय रिकॉर्ड मिले है।

सिरोही एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह ने बताया कि सहायक लेखा अधिकारी मूलचंद पालीवाल जो सामाजिक अंकेक्षण विभाग जोधपुर में कार्यरत है, को 1 लाख 80 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ जसवंतपुरा टोल नाके के पास से गिरफ्तार किया। मूलचंद पालीवाल  रिश्वत की राशि एकत्र करके लौट रहा था। एसीबी टीम ने उसके पास अन्य सामान एक एलईडी टीवी, एक छत पंखा और राजकीय रिकॉर्ड भी बरामद किये हैं।

एसीबी ने आरोपी मूलचंद पालीवाल से बरामद किये गए सामान के बारे में पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला।  एसीबी टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में और भी कई लोगों के नाम और कई मामले खुलने की संभावना है।

Exit mobile version