Site icon AR Live News

मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए परेशान : पीएचसी में न तो सैंपल जार है,न कैमिकल

उदयपुर,(ARLive news)। नाई थाना क्षेत्र के धार गांव में उबेश्वर जी की पहाड़ियों के पास शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की शिनाख्त पुलां निवासी हीरालाल मेघवाल(55) के नाम से हुुुई है। नाई स्थित पीएचसी की अव्यवस्था के चलते पूूरे दिन पोस्टमार्टम करवाने को परेशान होते रहे। देर शाम पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया।

परिजनों ने बताया पहले पीएचसी वालो ने कहा कि शव के विसरा सैंपल लेने होंगे, इसका जार पीएचसी में मौजूद नही है। इस पर परिजन बाजार से जार खरीद कर लाये। जार भी छोटा बड़ा आने के चलते परिजनो को मार्किट में काफी भटकना पड़ा। परिजनों ने जार लाकर दिया, फिर कहा अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करते है तो डॉक्टर ने कहा पोस्टमार्टम के लिए एक केमिकल चाहिए होता है, वह भी पीएचसी पर नही है, परिजन एमबी हॉस्पिटल से केमिकल लेकर आएं। इस पर परिजन नाई से एमबी हॉस्पिटल आये और केमिकल लेकर पहुंचे। देर शाम पोस्टमार्टम करवा पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने कहा हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं के चलते पूरे दिन परेशान होते रहे। हॉस्पिटल में बेसिक सुविधएं तक नही थी

नाई एसएचओ मुकेश सोनी ने बताया कि आज पहाड़ी पर शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 3 दिन से लापता हीरालाल मेघवाल के नाम से हुई है। ये सिक्योरिटी गार्ड थे। प्रथम दृष्टया मामला जहर खाकर आत्महत्या का लग रहा है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के स्प्ष्ट कारण पता चल सकेंगे।

Exit mobile version