श्रीगंगानगर,(ARLive news)। जिले में शुक्रवार को सूरतगढ़ के सदर थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनूपगढ़ शाखा की RD11 के पास सेना का एक बम मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बम का निरीक्षण कर अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी नहर परियोजना की अनूपगढ़ शाखा की RD11 के पास सुबह 11 बजे जब नहर के अधिकारी निरीक्षण करने गए तो उन्होंने वहां बम देखा। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर बम को निगरानी में लिया और सेना के अधिकारियों को सूचना दी।
सूचना प्राप्त होने के समय तक सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बम का निरीक्षण करेंगे तभी बम के जिंदा होने या चले हुए होने की पुष्टि हो पाएगी।
बता दें कि सूरतगढ़ इलाके में पहले भी अक्सर ऐसे कई ज़िंदा और डिफ्यूज बम मिल चुके हैं। सेना ही इन बमों का निस्तारण करती है। गौरतलब है कि श्रीगंगानगर की मटीली राठान थाना क्षेत्र के दौलतपुरा में पाकिस्तानी सीमा के पास कल गुरुवार को एक खेत में खिलौनेनुमा गुब्बारा मिला था।

