जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच सचिन पायलट खेमे के हाईकोर्ट में स्पीकर द्वारा दिए गए नोटिस को रद्द करने की मांग की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। इसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई सोमवार 20 जुलाई को दी है।
इधर 17 जुलाई को सचिन पायलट को विधानसभा स्पीकर के नोटिस का जवाब पेष करना था। लेकिन कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी, ऐसे में अब सचिन पायलट को मंगलवार शाम 21 जुलाई को अपना जवाब पेष करना होगा।
इधर विधायक खरीद-फरोख्त मामले में एसओजी की टीम विधायकों के आवाज के सैंपल लेने के लिए गुरूग्राम रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पायलट गुट के विधायक भंवर शर्मा और विश्वेंद्र सिंह गुरूग्राम के एक होटल में मौजूद हैं। वहां इनकी आवाज के नमूने लिए जाएंगे।

