Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में कोरोना का तांडव, टूटा रिकॉर्ड : आज एक दिन में 866 कोरोना संक्रमित

पाली, जोधपुर, अलवर में 100 से अधिक संक्रमित

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज फिर एक बार कोरोना ब्लास्ट हुआ है। आज अब तक के एक दिन में सर्वाधिक 866 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। राज्य में जहां सियासी घमासान मचा हुआ है, वहीं कोरोना भी अपना तांडव मचा रहा है।

प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 26437 हो गयी है। इसमें 6405 एक्टिव केस हैं। आज सर्वाधिक जोधपुर में 171, अलवर में 164, पाली में 138 और जयपुर में 95 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नागौर में 53, अजमेर में 41, कोटा में 33, बाड़मेर में 24, सिरोही में 22, राजसमंद में 19 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर में आज 5 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 1 जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल का स्टाफ है और सवीना सेक्टर 9 का निवासी है। सेक्टर-5 के प्रभातनगर में 1 और गायत्री नगर में 1 संक्रमित की पुष्टि हुई है। 1 संक्रमित भींडर के नीमड़ी और 1 जावरमाइंस निवासी संक्रमित हैं।   

Rajasthan covid-19 positive record break on 15 july 2020

अन्य खबरों के लिए होम पेज पर जाएं।

Exit mobile version