Site iconSite icon AR Live News

भींडर की जनता सेना ने गुलाब चंद कटारिया को भेजा लीगल नोटिस: कहा बयान वापस लें, नहीं तो मामला दर्ज करवाएंगे

randhir singh bhinder vs Gulab chand katariarandhir singh bhinder vs Gulab chand kataria

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान और भाजपा पर लगे विधायक खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच रणधीर सिंह भींडर की जनता सेना ने नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को लीगल नोटिस भेजा है। जनता सेना के प्रदेश महासचिव प्रभा शंकर शर्मा ने वकील के जरिए नोटिस भेजकर कटारिया से कहा है कि विधायक खरीद-फरोख्त मामले में गिरफ्तार हुए अशोक चौहान को जनता सेना का सदस्य बताने वाला बयान वापस लें, अन्यथा वे उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे।

लीगल नोटिस के अनुसार विधायक खरीद-फरोख्त मामले में उदयपुर से गिरफ्तार हुए अशोक चौहान को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने मीडिया को बयान दिया था कि अशोक चौहान भाजपा नहीं, बल्कि जनता सेना का सदस्य था। जनता सेना के महासचिव का कहना है कि कटारिया ने यह बयान दुर्भावपूर्ण तरीके से दिया है, क्यों कि वास्तविकता में अशोक चौहान का जनता सेना या जनता सेना के किसी पदाधिकारी से कोई संबंध नहीं है। कटारिया के इस बयान से जनता सेना पार्टी की छवि धूमिल हुई है और इसे हजारों कार्यकर्ताओं की भावना को ठेस पहुंची है। ऐसे में कटारिया अपना यह बयान वापस लें, अन्यथा पार्टी की ओर से उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।

Exit mobile version