Site iconSite icon AR Live News

सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष पद से हटाया, विश्वेन्द्र सिंह मंत्री पद से बर्खास्त

sachin pilot removed from deputy cm or pcc chief by congresssachin pilot removed from deputy cm or pcc chief by congress

जयपुर,(ARLive News)। राजस्थान में जारी सियारी घमासान के बीच मंगलवार को भी फेयर माउंट होटल में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायक नहीं पहुंचे। इसके बाद विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

इसके साथ ही विश्वेन्द्र प्रताप सिंह को मंत्री पद, मुकेश भाकर को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद, राकेश शर्मा को सेवादल प्रदेश अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया हे। जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासर कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

फेयर माउंट होटल में आज सुबह विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इस दौरान भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शक्ति प्रदर्शन किया। सभी बागी विधायकों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित रखा गया। बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद यह प्रस्ताव लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कड़ी सुरक्षा के बीच होटल से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रस्ताव लेकर राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे है।

Exit mobile version