Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस नेताओं के यहां आयकर विभाग के छापे

income tax raid on congress leadersincome tax raid on congress leaders

जयपुर(ARLive news)। राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच सोमवार को आयकर विभाग ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और ज्वैलरी फर्म के मालिक राजीव अरोड़ा और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के यहां इनकम टैक्स के छापे मारे। दोनों ही मुख्यमंत्री गहलोत के काफी करीबी हैं और पार्टी के चुनाव प्रबंधन सहित फंडिग का भी काम देखते हैं।

आयकर विभाग की टीम राठौड़ के जयपुर निवास सोमदत्त स्थित अपार्टमेंट में रेड मारने पहुंची। वहीं, आम्रपाली ज्वैलर्स के सह संस्थापक राजीव अरोड़ा के निवास और उनके कई कार्यालयों पर आयकर विभाग की कार्रवाई की गई। आयकर विभाग ने इन दोनों नेताओं के जयपुर,कोटा, दिल्ली और मुंबई में करीब 22 ठिकानों पर छापामारी की।

वहीं कोटा में ओम मैटल्स कोठारी ग्रुप पर आयकर विभाग की टीम रेड डालने जयपुर से कोटा पहुंची। 7 टीम अलग अलग ठिकानों पर कार्यवाही की जा रही है।

राजस्थान में सरकार गिरने से बचाने की कोशिशों के बीच छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा हर बार 3 जांच एजेंसियों सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग को आगे कर देती है। सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के यहां इस तरह से छापेमारी करवाकर डराने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version