Site iconSite icon AR Live News

ईडी ने वैभव गहलोत के व्यावसायिक पार्टनर के यहां छापा मारा

ed raid on business partner of vaibhav gehloted raid on business partner of vaibhav gehlot

जयपुर(ARLive News)। राजस्थान में सियासी संकट के बीच सोमवार को एनफोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वैभव गहलोत के व्यावसायिक पार्टनर के यहां छापा मारा। ईडी ने जयपुर के पास कूकस स्थित होटल फेयरमोंट में भी छापा मारा। इस होटल में मुख्य निवेशक रतनकांत शर्मा बताये जा रहे। ईडी के सूत्रों के मुताबिक रतनकांत शर्मा का राजस्थान के कई बड़े राजनीतिज्ञों के साथ कनेक्शन है।

ईडी के अनुसार रतनकांत शर्मा का मॉरिशस कनेक्शन है। ईडी राजनीतिक कनेक्शन और विदेशी फंडिंग से जुड़े तार को खंगालने में लगी है। ईडी ने करीब 96.7 करोड़ रुपये के विदेशी कनेक्शन के मामले में शुरू की जांच है।

Exit mobile version