Site iconSite icon AR Live News

ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी हुए कोरोना पॉजिटिव

aishwarya rai bachchan and her daughter araddhya tested positive for covid19aishwarya rai bachchan and her daughter araddhya tested positive for covid19

मुंबई,(ARLive news)। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट कराया गया था। अमिताभ बच्चन और अभिषेक के बाद अब दोबारा हुए कोरोना टेस्ट में एश्वर्या और इनकी बेटी आराध्या के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सिर्फ जया बच्चन की रिपोर्ट ही नेगेटिव आयी है।

इस बारे मे कोई जानकारी नहीं मिली है कि आराध्या और ऐश्वर्या घर पर है या फिर उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले हुए टेस्ट में एश्वर्या राय बच्चन की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। दोबारा हुए कोरोना टेस्ट में जहां ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना संक्रमित पाई गई हैं वहीं उनकी मां जया बच्चन और आगस्त्य नंदा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों को ही कल रात में ही मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। हालांकि अभिषेक ने रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कहा था कि उन्हें कोरोना के बहुत सामान्य से लक्षण हैं। अमिताभ की बीमारी के बारे में आज डॉक्टरों ने कहा कि वह पहले से बेहतर हैं और धीरे धीरे रिकवर भी कर रहे हैं।

‘जलसा’ को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित

बॉलीवुड एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन और उनके बेटे अभिषेक बच्‍चन के कोरोना वायरस संक्रमण से पॉजिटिव होने के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) उनके बंगले ‘जलसा’ को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया है। वहीं मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद नानावती अस्पताल और जुहू स्थित उनके दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Exit mobile version