Site iconSite icon AR Live News

चेतनराम देवड़ा ने कलक्टर और राजेन्द्र भट्ट ने देवस्थान आयुक्त का पदभार संभाला

udaipur collector joined postudaipur collector joined post

राज्य सरकार की मंशाओं को पूर्ण करना ही प्राथमिकता : कलक्टर

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर के नए कलेक्टर चेतनराम देवड़ा ने शुक्रवार को पदभार संभाला और आते ही उन्होंने अधिकारियों के साथ मीटिंग भी ली। इधर भीलवाड़ा कलेक्टर पद से स्थानांतरित होकर आए राजेन्द्र भट्ट ने भी आज उदयपुर में देवस्थान आयुक्त का पदभार संभाल लिया।

आज सुबह ठीक 10 बजे कलेक्टर चेतनराम देवड़ा कलेक्ट्री पहुंचे देवड़ा। एडीएम ओपी बुनकर, यूआईटी सचिव अरुणकुमार हसीजा व अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद अपने चेम्बर में देवड़ा ने औपचारिक रूप से उदयपुर कलक्टर का पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर चेतनराम देवड़ा ने कहा कि जिले में कोरोना से बचाव व रोकथाम के साथ ही इससे इस पर्यटन नगरी को हुए नुकसान से उबारने की प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा उदयपुर आदिवासी अंचल है, तो इस क्षेत्र के विकास के साथ राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उदयपुर के हर पात्र व्यक्ति तक पहुचाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यग्रहण उपरांत कलक्टर देवड़ा ने जिले में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारियों और रिक्त पदों के साथ जिले की समग्र स्थिति के साथ प्रमुख समस्याओं के बारे में एडीएम (प्रशासन) ओपी बुनकर से फीडबैक लिया।

Exit mobile version