Site iconSite icon AR Live News

कानपुर में 8 पुलिसर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

vikas dubey arrestvikas dubey arrest

उज्जैन/लखनऊ,(ARLive news)। कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर में खुद ही सरेंडर कर दिया। इससे पहले यूपी पुलिस विकास दुबे के पांच साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर चुकी है। वहीं कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस लगातार विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कई राज्यों में दबिश दे रही थी। उत्तर प्रदेश इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में विकास दुबे गिरोह के दो और साथी प्रभात मिश्रा व बउआ दुबे गुरुवार की सुबह एनकाउंटर के दौरान मार गिराया। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी सहयोगी कार्तिकेय की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली लगने से मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि कार्तिकेय ऊर्फ प्रभात ने ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद से कानपुर लाए जाने के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कार्तिकेय ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर एसटीएफ कर्मियों पर गोली चला दी, जिसमें दो कर्मी घायल हो गए। कुमार ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कार्तिकेय घायल हो गया था और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version