Site icon AR Live News

4 बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को सिर में गोली मारी

gun shot dead in dholpur

धौलपुर(ARLive news)। जिले के दिहोली थाना क्षेत्र में इंदिरावली मोड़ पर दिनदहाड़े पुरानी दुश्मनी के कारण 4 बदमाशों ने एक युवक के सिर में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, गम्भीर हालत देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर युवक को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय विवेक उर्फ गोलू पुत्र विष्णु निवासी मरेना गांव अपने दोस्त कान्हा के साथ इंदिरावली मोड़ के पास लगे ट्यूबवेल पर नहाने गया था। लेकिन शराब ठेका के सामने कार में सवार चार युवक पीछे से आए और विवेक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद एक आरोपी ने युवक के सिर में गोली मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिर गया। फिर चारों बदमाश मौके से फरार हो गए।

दिहोली थाना पुलिस को वारदात की सूचना मिली। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी। लेकिन पुलिस में अभी तक लिखित में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Exit mobile version