Site iconSite icon AR Live News

RUHS की दूसरी मंजिल से 78 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने कूदकर जान दी

senior citizen sucide jumped from second floor of ruhs rajastha university of health sciencesenior citizen sucide jumped from second floor of ruhs rajastha university of health science

जयपुर(ARLive news)। शहर के प्रताप नगर में स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी हेल्थ ऑफ साइंसेज (आरयूएचएस) हॉस्पिटल में भर्ती 78 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने बुधवार को दूसरी मंजिल से कूद गया। गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने धमाका सुनकर वहां पहुंचकर कर बुजुर्ग मरीज को सम्भाला और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। इसके बाद तुरंत बुजुर्ग को अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रताप नगर थाना पुलिस ने बताया कि 78वर्षीय कैलाश चंद्र शर्मा निवासी जगदंबा नगर निवारू रोड झोटवाड़ा को सांस लेने में तकलीफ होने पर कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत बिगड़ने पर 7 जुलाई की सुबह कोविड सेंटर आरयूएचएस की दूसरी मंजिल पर सेमी आईसीयू में भर्ती किया गया। कैलाशचंद्र ने बुधवार सुबह अपने वार्ड से बाहर निकलकर बाथरूम के पास लगी खिड़की की जाली तोड़कर नीचे छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इस दौरान आरयूएचएस अस्पताल अधीक्षक डॉ. कक्कड़, डीसीपी पूर्व डॉ. राहुल जैन भी मौजूद रहे।

Exit mobile version