Site iconSite icon AR Live News

छोटीसादड़ी तहसील का गिरदावर 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB TRAP chhotisadri tahsil girdawar taking 4000 bribe money in PratapgarhACB TRAP chhotisadri tahsil girdawar taking 4000 bribe money in Pratapgarh

प्रतापगढ़ (ARLive news)। एसीबी ने सोमवार को जिले की छोटीसादड़ी तहसील में कार्यरत गिरदावर को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया कर लिया।

जानकरी के मुताबिक परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट रज करवाई थी जिसके अनुसार परिवादी के पत्थर गढ़ी के आदेश पिछले वर्ष ही जारी हो चुके थे। लेकिन आरोपी छोटीसादड़ी तहसील में कार्यरत गिरदावर रामलाल उससे चक्कर कटवा रहा था। उसने कृषि भूमि पर पत्थर गढ़ी करवाने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग की थी, जिसमें से 2 हजार रुपए वह पहले ही ले चुका है। एसीबी की सत्यापन कार्रवाई के दौरान उसने 1 हजार रुपये और ले लिए।

इसके बाद एसीबी की टीम ट्रैप की कार्रवाई के दौरान परिवादी द्वारा आरोपी को 4 हजार रुपये की रिश्वत राशि दी गई। एसीबी की टीम ने  गिरदावर रामलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया कर लिया।

Exit mobile version