Site iconSite icon AR Live News

देहव्यापार में लिप्त गिरफ्तार युवती के कोरोना पॉजिटिव निकलने से डीएसपी, एसएचओ सहित कार्यवाही करने वाली टीम क्वॉरंटीन

corona terror 8 new corona positive in udaipur bjp leaders or court staff report corona nagetivecorona terror 8 new corona positive in udaipur bjp leaders or court staff report corona nagetive

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर में आपराधिक मामलों में पकड़े जा रहे आरोपियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से पुलिस की परेशानी बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले होटल से देहव्यापार के आरोप में गिरफ्तार हुई युवती की जांच करवायी गयी तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली है।

कार्यवाहीं डीएसपी चेतना भाटी के नेतृत्व में की गयी थी। ऐसे में डीएसपी चेतना भाटी, सुखेर एसएचओ सहित पूरी कार्यवाही में शामिल सुखेर, घंटाघर थाने और पुलिस लाइन के करीब 15 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें 7 से 8 महिला कांस्टेबल हैं। सभी की कोरोना जांच होगी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी ड्यूटी पर आ सकेंगे।

गौरतलब है कि 1 जुलाई की रात पुलिस की टीमों ने मुखबीर की सूचना पर शहर के हाईवे स्थित कुछ होटल्स में दबिष देकर देहव्यापार में लिप्त 4 महिलाओं, इनके दलाल और ग्राहकों सहित कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके कोरोना टेस्ट करवाए गए, इसमें 1 महिला पॉजिटिव निकली है।

मोबाइल नंबर ही संक्रमित युवती का संपर्क

गिरफ्तार हुई युवती की अगले दिन सुबह कोर्ट से जमानत हो गयी थी। युवती दिल्ली की रहने वाली है, वह दलाल के साथ उदयपुर आयी थी। जमानत के बाद वह दिल्ली लौट गयी है। ऐसे में पुलिस अब उससे मोबाइल नंबर के जरिए संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जा सके।

गौरतलब है कि गोवर्धन विलास में भी डकैती की योजना बनाते पकड़े गए आरोपी के संक्रमित निकलने पर थाने के 9 पुलिसकर्मियों को 2 दिन पहले ही क्वारंटीन किया गया है। थाने के एसएचओ सहित 28 पुलिस कर्मियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। राहत की बात है कि सभी की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आयी है।

Exit mobile version