Site icon AR Live News

भूपालपुरा मठ के पास गिरा पेड़, स्कूटी सवार दंपत्ति दबे, पति की मौत

man died in tree fall down near bhupalpura math udaipur

उदयपुर,(ARLive news)। भूपालपुरा मठ के पास शनिवार शाम चबूतरे पर लगा पीपल का पेड़ अचानक से सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान वहां से निकले से स्कूटी सवार बिच्छु घाटी निवासी दंपत्ति पेड़ की चपेट में आने से दब गए। आस-पास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गयी है।

थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि हादसे में बिच्छु घाटी निवासी शाहिद उम्र 35 की मौत होे गयी है, वहीं इनकी पत्नी आसमा का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। शाहिद पत्नी आसमा को लेकर उसके पीहर अलीपुरा, भूपालपुरा मठ के पास आया था। दोनों शाम होने पर स्कूटी से वहां से लौट रहे थे और भूपालपुरा मठ के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे लगा पेड़ अचानक उन पर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से दंपत्ति शाहिद और आसमा गंभीर घायल हो गए। लोगों ने उन्हें वहां से हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान शाहिद की मौत हो गयी।

मानसून शुरू होने पर भी नगर निगम ने कमजोर पेड़ नहीं हटाए

मानसून की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन नगर निगम की ओर से कमजोर पेड़ों की छंटनी करने और हटाने का कार्य नहीं हुआ। इसी का नतीजा है कि दो-तीन मामूली बारिष में ही पेड़ सड़क पर लोगों के उपर गिर रहे हैं। तीन-चार दिन पहले भी फतहसागर पाल से पास अमरूदों की बाड़ी वाले रास्ते पर भी एक पेड़ गिर गया था। गनीमत थी कि उस वक्त वहां कोई नहीं था।

‘

Exit mobile version