Site iconSite icon AR Live News

हीरो साइकिल ने दिया चीन को बड़ा झटका : 900 करोड़ का आर्डर रद्द किया, जर्मनी से मंगवाएंगे पार्ट्स..!

Hero Cycle cancel parts order with China cost of 900 crores rupeesHero Cycle cancel parts order with China cost of 900 crores rupees

नई दिल्ली,(ARLive news)। भारत सरकार द्वारा डिजिटल स्ट्राइक कर 59 चाइनीज एप को बंद करने के बाद अब हीरो साइकिल ने भी चीन को झटका देने के लिए तैयारी कर ली है। हीरो साइकिल ने चीन के साथ 900 करोड़ रूपए का व्यापार रद्द करने की बात कही है। हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजाल की इस घोषणा को चीन पर ट्रेड स्ट्राइक माना जा रहा है।

हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजाल ने बताया कि हीरो साइकिल की तरफ से हाईएंड साइकिल निर्माण के लिए चीन से काफी पार्ट्स आयात किए जाते हैं। हर साल लगभग 300 करोड़ का कारोबार चीन के साथ होता है। अभी चीन से लगभग 900 करोड़ रुपये के पार्ट्स खरीदे जाने थे। इससे पहले हीरो साइकिल ने ट्रेड स्ट्राइक करते इस व्यापार को रद्द कर दिया है।

एमडी पंकज मुंजाल ने बताया कि हीरो साइकिल ने यह बड़ा अहम फैसला लिया है। चीन से हर साल हम 300 करोड़ रुपये का कारोबार करते हैं, उन्हें तीन या चार साल का एक साथ कांट्रैक्ट देते हैं। इस समय 900 करोड़ के ऑर्डर चीन को दिए गए थे, जिन्हें हीरो ने रद्द कर दिया है। इन पार्ट्स को जर्मनी में तैयार किया जाएगा। कोविड-19 के दौरान जर्मनी में इनके डिजाइन तैयार हो चुके हैं।

Exit mobile version