उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज कोरोना के अब तक के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। आज एक दिन में 480 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इससे पहले एक दिन में कभी भी 400 से अधिक केस नहीं आए थे। एक दिन में आए इतने पॉजिटिव केस ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
राजस्थान में अब संक्रमितों की कुल संख्या 19532 हो गयी है। आज सर्वाधिक अलवर में 54, बीकानेर में 46, बाड़मेर में 43, जालोर में 42, जयपुर में 40, धोलपुर में 39, भरतपुर में 30, जोधपुर में 29, नागौर में 26, पाली में 22, उदयपुर में 20 सहित अन्य जिलों में संक्रमित पाए गए हैं। आज राजस्थान में धोलपुर में 3, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर और अन्य राज्य से 1-1 कुल 7 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के 3445 एक्टिव केस हैं।
उदयपुर में एक्टिस केस बढ़कर हुए 103
उदयपुर में पिछले तीन-चार दिनों से एक दिन में आने वाले संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसी का नतीजा है कि जहां एक्टिव केस जिले में 50 के अंदर पहुंच गए थे और अब बढ़कर 103 हो गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 771 हो गयी है।
आज उदयपुर सेक्टर 4 के हिरणमगरी से 3, मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया के वेस्टर्न ड्रग से 4, खेरवाड़ा से 1, होटल सागर पैलेस से 1, नवरतन कॉम्पलैक्स के सिल्वर स्प्रिंग अपार्टमेंट से 1, कुंभा नगर सेक्टर 4 से 1, बेड़वास से 1, पूजड़ा से 1, सेक्टर 9 सवीना से 1, सुखेर के होटल से देहव्यापार में लिप्त पकड़ी गयी महिला, बूझड़ा नाई से 1, मावली के गड़वाड़ा से 1, कानोड़ के अरनिया से 1, विवेकानंद चौराहा खेरवाड़ा से 1 कुल 20 संक्रमित पाए गए हैं।
