Site iconSite icon AR Live News

कोरोना : भाजपा पदाधिकारियों और कोर्ट में हुई जांचे नेगेटिव आयीं, उदयपुर में आज 8 पॉजिटिव

corona terror 8 new corona positive in udaipur bjp leaders or court staff report corona nagetivecorona terror 8 new corona positive in udaipur bjp leaders or court staff report corona nagetive

उदयपुर,(ARLive news)। भारतीय जनता पार्टी के दो पदाधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पार्टी में मचे हड़कंप के बीच शुक्रवार शाम तक अन्य पदाधिकारियों की कोरोना जांच रिपोर्ट भी आ गयी। सभी की नेगेटिव रिपोर्ट से अधिकतर पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। इधर कोर्ट में भी जज, वकील, कोर्ट स्टाफ सहित 69 लोगों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है। भाजपा के ज्यादातर पदाधिकारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, हालां कि कुछ की रिपोर्ट आनी बाकी है।

आज उदयपुर में 8 नए कोरोना संक्रमित पाए है। इनमें 1 झाड़ोल के सीएचसी के डॉक्टर हैं। 1 किर्गीस्तान में एमबीबीएस का स्टूडेंट है और खेरवाड़ा के पहाड़ा का रहने वाला है। पहाड़ा से एक अन्य भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। 2 सेक्टर 7 में मिले कोरोना संक्रमित के करीब संपर्क में आए व्यक्ति हैं। एक मुंबई से लौटा प्रवासी है। 2 कोरोना संक्रमित शौभागपुरा स्थित मिराज मल्हार कॉम्पलैक्स के रहने वाले निकले हैं, इनकी मुंबई की ट्रेवल हिस्ट्री है। 732 लोगों की हुई जांच में ये 8 पॉजिटिव आए हैं

ऐसे मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारी इकट्ठे हुए थे। इसमें शामिल हुए दो पदाधिकारी बाद में कोरोना संक्रमित निकले। ऐसे में इस कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में इनके संपर्क में आए भाजपा पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। एक-एक कर गुरूवार को भाजपा के करीब 35 पदाधिकारियों ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिए। शुक्रवार शाम तक इनकी रिपोर्ट आयी तो सभी ने राहत की सांस ली।

इधर कोर्ट परिसर में भी जब एक नया भर्ती हुआ स्टाफ जॉइनिंग के लिए आया और वह कोरोना पॉजिटिव निकला तो वकील सहित कोर्ट स्टाफ भी सकते में आ गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोर्ट परिसर में गुरूवार को मोबाइल वेन भेजी गयी, वहां न्यायाधीश सहित 69 वकील, कोर्ट स्टाफ ने सैंपल दिए। इन सभी की रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है।

रिलायंस मार्ट में शॉपिंग कर गए लोग आकर दे रहे सैंपल

सीएमएचओ की अपील पर सेक्टर 11 स्थित रिलायंस मार्ट से पिछले 10 दिनों में शॉपिंग करके गए कई लोग आज सैंपल देने हॉस्पिटल पहुंचे हैं। आज करीब 1000 से अधिक सैंपल एकत्रित हो सकते हैं।

शहर में पांच जगह से लिए जाते हैं कोरोना टेस्ट सैंपल

जानकारी के अनुसार शहर में एमबी हॉस्पिटल के अलावा ईएसआई हॉस्पिटल चित्रकूट नगर, धानमंडी सीएचसी, हिरणमगरी सेटेलाइट हॉस्पिटल और टाउन हॉल में अभय कमांड सेंटर के पास स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद हैं और यहां कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाते हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 7 मोबाइल वैन भी लगाई हुई हैं, जिसमें डॉक्टर्स की टीम जाकर सैंपल कलेक्ट करती है। जैसे कल कोर्ट परिसर में स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन की टीम ही गयी थी और उसने सभी के सैंपल कलेक्ट किए थे।

Exit mobile version