उदयपुर,(ARLive News)। गोवर्धन विलास थाने के 9 पुलिसकर्मी सेल्स क्वॉरंटीन हो गए हैं। इनकी सभी की अब कोरोना जांच होगी। ये सभी पुलिसकर्मी उन दो बदमाशों को पकड़ने के चलते उनके संपर्क में आए, जो हाईवे लूट-डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार हुए थे।
थानाधिकारी चेनाराम पचार ने बताया कि डकैती की योजना बनाते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। इन्हें कोर्ट में पेष करने से पहले इनकी कोरोना जांच करवायी गयी तो इनमें से दो कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में इन बदमाशों को गिरफ्तार करने, पूछताछ करने और लाने-ले-जाने के दौरान जो पुलिसकर्मी इनके करीबी संपर्क में आए हैं, उन सभी को सेल्फ क्वारंटीन कर दिया गया है। विभाग के निर्देशानुसार उनकी कोरोना जांच करवायी जाएगी।

