Site iconSite icon AR Live News

महिला के खाते से सेना का जवान बता वॉशिंग मशीन बेचने के बहाने 98000 रुपए निकाले,3 ठग गिरफ्तार

police arrest 3 criminals of online fraud in jaipurpolice arrest 3 criminals of online fraud in jaipur

जयपुर(ARLive news)। पुलिस ने ऑनलाइन शाॅपिंग के जरिये ठगी करने वाले एक गिरोह का भांडाफोङ कर 3 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 62 फर्जी आधार कार्ड, 11 सिम कार्ड और तीन मोबाइल बरामद किए। गिरोह का सरगना सहित करीब 7 आरोपी फरार हैं।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के विशेष अपराध और साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले नवल सिंह, मुस्ताक खां और विनोद कुमार निवासी अलवर को गिरफ्तार किया गया है।

ओएलएक्स के जरिए लोगों को बनाते शिकार

गिरोह के सदस्य फर्जी आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाकर 300 से अधिक मोबाइल सिम कार्ड जारी करवा चुका है।  शातिर ठग ओएलएक्स पर सामान बेचने और खरीदने वाले लोगों के साथ ठगी को अंजाम देते हैं। सेना के जवान बनकर ये लोगों को भरोसे में लेकर फोन पर बात करते हैं। सौदा तय होने पर आर्मी नियमों का हवाला देते हुए पेमेंट भेजने के लिए मोबाइल में बारकोड स्कैन करवाते। उसके बाद बैंक खाता साफ कर देते हैं।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही खाता हो जाता साफ

सोनिया कालरा निवासी गणेश कॉलोनी स्थित ग्रीन एवेन्यू वैशालीनगर ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि वॉशिंग मशीन बेचने के लिए व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन दिया था। संपर्क करते समय उसने स्वयं को सेना का जवान बताया । उसके बाद पैसे ट्रांसफर करने के लिए क्यूआर कोड भेजा, जिसे स्कैन करने के बाद ही पीड़िता के बैंक खाते से चार बार में 98 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने मामले की जांच की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version