नई दिल्ली,(ARLive news)। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे कीमतों में के खिलाफ कांग्रेस आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्य़क्ष राहुल गांधी ने एक कैंपेन की शुरुआत कर लोगों से इसमें जुड़ने की अपील की है। राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि आइये #SpeakUpAgainstFuelHike कैंपेन से जुड़ें।
उन्होंने एक वीडियो भी सांझा किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि कोरोना संकट और चीन के साथ बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने आम आदमी को अपने हालात पर छोड़ दिया है। वीडियो में कहा गया कि लोगों के पास रोज़गार नहीं है और केंद्र सरकार 21 दिनों से हर रोज दाम बढ़ाए जा रही है। ऐसे में भाजपा सरकार लोगों के जख्मों में मरहम लगाने की बजाय नमक रगड़ रही है। वीडियो में लोबों से अपील की गई कि आओ मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं।

