Site iconSite icon AR Live News

केन्द्र सरकार ने अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी की: 31 जुलाई तक बंद रहेंगे जिम-सिनेमा, स्कूल-कॉलेज

उदयपुर,(ARLive news)। केन्द्र सरकार ने अनलॉक-2 की गाइडलाइन जारी कर दी है। अनलॉक-2 31 जुलाई तक लागू रहेगा। इसमें केन्द्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 जुलाई तक सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेंगे। इसके अलावा सिनेमा हॉल्स, जिम, स्वीमिंगपूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम और एसेंबली हॉल भी 31 जुलाई तक बंद रहेंगे।

मेट्रो रेल, अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्राएं और बड़े स्तर के सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन भी नहीं होंगे।

जारी गाइड लाइन के अनुसार अब रात्रीकालीन कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक चलेगा। हालां कि लोग रात को बस, ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे, इसके अलावा रात को चलने वाली इंडस्ट्रीज चल सकेंगी। वस्तु और लोगों को लाने-ले-जाने वाले वाहन स्टेट और नेशनल हाईवे पर चल सकेंगे। बस से यात्रा करके आ रहा यात्री गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद रात को बस से उतरने पर घर तक रात को जा सकेगा।

केन्द्र सरकार से अनलॉक-2 की जारी गाइड गाइडलाइन के अंश
Exit mobile version