Site iconSite icon AR Live News

बड़ी सादड़ी के तहसीलदार की गाड़ी से मिले 1.17 लाख रूपए : अवैध वसूली की राशि होने का आरोप

Udaipur ACB Caught Chittodgarh badi sadri Tahsildar with corruption moneyUdaipur ACB Caught Chittodgarh badi sadri Tahsildar with corruption money

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने शुक्रवार रात आकस्मिक दबिश देकर बड़ी सादडी के तहसीलदार लक्ष्मी नारायण सिंह राठौड़ को उदयपुर के भटेवर के पास रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से 1 लाख 17 हजार रूपए बरामद हुए हैं। यह राशि उनके द्वारा की गयी अवैध वसूली की बतायी जा रही है। एसीबी ने राशि जब्त कर अग्रिम अनुसंधान जारी कर दिया है।

एडि.एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि एसीबी को सूत्रों से जानकारी मिल रही थी कि चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी तहसीलदार (उप पंजीयक) लक्ष्मी नारायण सिंह राठौड किसी भी पंजीयन दस्तावेज का पंजीयन बिना लेन-देन के नहीं करते हैं। शुक्रवार रात को एसीबी टीम को सूचना मिली कि तहसीलदार लक्ष्मीनारायण क्षेत्र से अवैध वसूलियां कर बोलेरो कार से बड़ी सादड़ी से अपने उदयपुर के गणेश नगर पायड़ा स्थित घर जा रहा है। इस पर एसीबी टीम ने शुक्रवार रात को ही भटेवर चौराहे पर आकस्मिक दबिश दी और तहसीलदार लक्ष्मीनारायण को वहीं रोक लिया।

चेकिंग में तहसीलदार लक्ष्मीनारायण की पेंट की जेब से 1 लाख 500 रूपए और कार से 16500 कुल 1 लाख 17 हजार रूपए बरामद हुए। यह राशि अलग-अलग गड्डियों में होने से संदिग्ध लग रही थी। तहसीलदार इस राशि के स्रोत का कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। परिस्थितियोें के अनुसार वह राशि अलग-अलग लोगों से अवैध रूप से वसूल की गयी लगी। इस पर एसीबी टीम ने मौके पर ही कार्यवाही कर वह राशि जब्त कर है।

Exit mobile version