Site iconSite icon AR Live News

शादी में 50 से अधिक बारातियों को बुलाना पड़ा महंगा : दुल्हे के पिता से वसूला जाएगा बारातियों के क्वॉरंटीन का 626600 रूपए बिल

bhilwada marriage in lockdown administration recover guest quarantine expancebhilwada marriage in lockdown administration recover guest quarantine expance

भीलवाड़ा,(ARLive news)। लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन कर शादी करना भीलवाड़ा के एक परिवार को काफी महंगा पड़ गया है। क्यों कि प्रशासन अब बारातियों को क्वारंटीन और हॉस्पिटल के खर्चे 6 लाख 26 हजार 600 रूपए दुल्हे के पिता से वसूलेगा। इस संबंध में कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

कलेक्टर से जारी आदेश के अनुसार भीलवाड़ा के भदादा मौहल्ला निवासी घीसूलाल राठी के पुत्र की 13 जून को शादी समारोह था। इसमें 50 लोगों के सम्मिलित होने की ही अनुमति थी। लेकिन घीसूलाल ने 13 जून के इस शादी समारोह में 50 से अधिक व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया। इसके अलावा समारोह में किसी प्रकार के मास्क पहनने या सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान भी नहीं रखा गया था। इस शादी में शामिल हुए 15 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और एक की मौत भी हो चुकी है। अन्य व्यक्तियों के संक्रमित होने की आशंका भी है। इस पर तहसीलदार ने घीसूलाल राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी गयी है।

कलेक्टर ने जारी आदेश में लिखा है कि शादी में शामिल हुए 15 लोग संक्रमित हैं, एक की मौत हो चुकी है और 58 लोग फेसेलिटी क्वॉरंटीन हैं। राज्य सरकार को इनके क्वारंटीन सेंटर, भोजन, आवास, सेंपल जांच, परिवहन, एम्बुलेंस व्यय आदि का अनुमातित खर्चा 6 लाख 26 हजार 600 रूपए राजस्व हानि है। ऐसे में तीन दिनों के अंदर यह राशि घीसूलाल राठी से वसूल की जाए और इस राषि को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करवाया जाए।

Exit mobile version