Site iconSite icon AR Live News

अनंतनाग में आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक बच्चे की भी मौत

Terrorists Attack in Anantnag 1 Martyr and 1 Child diedTerrorists Attack in Anantnag 1 Martyr and 1 Child died

श्रीनगर,(ARLive news)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ पार्टी पर हमला कर दिया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया। वहीं, 1 बच्चे के भी मारे जाने की खबर है।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। उधर, जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल में चेवा उलार सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। ये मुठभेड़ गुरुवार शाम से चल रहा है। सुरक्षाबलों को त्राल क्षेत्र में चेवा उलार में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन में हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम जुगनू समेत 3 आतंकी मारे गए हैं।

Exit mobile version