Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली में चीनियों को अब नहीं मिलेगा होटल और गेस्ट हाऊस..!

cait decided no hotel or guest house available for chinese nationalscait decided no hotel or guest house available for chinese nationals

दिल्ली,(ARLive news)। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चीनी सामान बहिष्कार के आह्वान पर दिल्ली के बजट होटलों के संगठन दिल्ली होटल एंड गेस्ट हाउस ओनर्स एसोसिएशन (धुर्वा) ने भी बड़ा फैसला किया है। राजधानी में 3000 से ज्यादा बजट होटल और गेस्ट हाउस हैं।

एसोसिएशन के महामंत्री  ने कहा है कि चीन ने भारत के साथ जिस तरह से धोखा किया है उससे राज्य के होटल कारोबारियों में गुस्सा है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि दिल्ली के होटल और गेस्ट हाउस में अब से किसी भी चीनी नागरिक को ठहराया नहीं जाएगा। लद्दाख में चीनी सेना के साथ संघर्ष में 20 भारतीय जवानों की शहादत का गुस्सा देश में चरम पर है।

आम जनता से लेकर कारोबारी तक चीनी सामान के बहिष्कार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में अब दिल्ली के होटल और गेस्ट हाउस में चीनी नागरिकों को नहीं ठहरने देने का फैसला किया गया है।

Exit mobile version