Site iconSite icon AR Live News

आला रे आला मानसून आला : राजस्थान में किया मानसून ने प्रवेश

14 mm rain fall in udaipur on 1 july 202014 mm rain fall in udaipur on 1 july 2020

उदयपुर,(ARLive news)। प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी है, राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज उदयपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हुई और इसी के साथ मानसून ने राजस्थान में अपने कदम रखे हैं। मानसून से राज्य में झालावाड़ होते हुए प्रवेश किया है।  मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने राज्य के आधे से ज्यादा जिलों को कवर कर लिया है। मानसून तय समय पर आया है।

जानकारी के अनुसार ऐसा 6 साल बाद हुआ है, जब मानसून तय समय पर आया हो। इससे पहले मानसून 2 जुलाई को आया था। इस बार समय से आए मानसून के साथ ही सभी झील-तालाब के जल्द भरने और छलकने की उम्मीद भी है। पिछली साल हुई अच्छी बारिश में अधिकतर झील-तालाब लबालब हो गए थे, ऐसे में इस बार बारिश से इनके जल्द ही भरने और छलकने की उम्मीद है।

गर्मी से मिली राहत, फतहसागर पर लोगों की आवाजाही बढ़ी

बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम अच्छा और खुशनुमा होने से लोगों की फतहसागर पर आवाजाही भी बढ़ी है। हालां कि कोरोना के डर से माहौल वैसा नहीं है, जैसा पहले हुआ करता था।

इस मैप से समझें मानसून की राजस्थान में एंट्री

Exit mobile version