Site iconSite icon AR Live News

आज राजस्थान में रिकॉर्ड 395 संक्रमित : जयपुर में कोरोना ब्लास्ट, 107 पॉजिटिव मिले

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में आज जहां एक दिन के रिकॉर्ड 395 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं राजधानी जयपुर में भी आज कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जयपुर में आज 107 संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ जयपुर में संक्रमितों की संख्या 3 हजार से अधिक होकर 3006 हो गयी है।

राजस्थान में कुल संक्रमितों की संख्या 15627 हो गयी है। राज्य में आज 9 संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें जोधपुर में 3, भीलवाड़ा में 2, गंगानगर में 1, जयपुर में 1, कोटा में 1 और सीकर में 1 संक्रमित की मौत हुई है। आज धोलपुर में 53, जोधपुर में 40, सिरोही में 24, बाड़मेर में 21,,  संक्रमित पाए गए हैं।

उदयपुर में आज 5 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पांचों सलूंबर के गींगला, सिंगावली और गुड़ेल के रहने वाले प्रवासी हैं। उदयपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 663 हैं। इसमें 51 एक्टिव केस हैं।

rajasthan corona covid 19 case report on 23 june 2020

Exit mobile version