Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में नियंत्रित नहीं हो रहा कोरोना संक्रमण: आज फिर 300 से पार 381नए संक्रमित

जयपुर,(ARLive news)। राजस्थान में कोरोना संक्रमण नियंत्रित होता नहीं दिख रहा है, भले ही रिकवरी रेट अच्छी हो, लेकिन संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को फिर पिछले कुछ दिनों की तरह 300 से अधिक 381 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। कुल संक्रमितों की संख्या 14537 हो गयी है। आज राज्य में संक्रमण से 4 लोगों की मौत हुई है। हालां कि राज्य में 14537 में 2926 एक्टिव केस हैं, 337 की मौत हो चुकी है और बाकि सभी ठीक हो चुके हैं। शनिवार को सर्वाधिक भरतपुर में 71 केस, जोधपुर में 56, जयपुर में 44, धोलपुर में 40 संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

उदयपुर में 7 नए संक्रमित पाए गए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 641 हो गयी है और इनमें 55 एक्टिव केस हैं। आज मिले 7 संक्रमितों में 5 मुंबई से लौटे प्रवासी हैं, जो क्वॉरंटीन में थे। वहीं 1 संक्रमित सेक्टर 14 और 1 ओल्ड सिटी में श्रीनाथ मंदिर के पास मठ्ठों की सेहरी में पाया गया है।

rajasthan corona positive report of 20 june 2020

 

Exit mobile version